23 अप्रैल को संविधान ज्ञानमेला व परिचर्चा
- विशेष संवाददाता
संविधान संरक्षक के ततवाधान में 23 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10 बजे से संविधान पाठ, संविधान ज्ञान मेला, संविधान ज्ञान परिचर्चा का आयोजन मोहनलालगंज के ग्राम मस्तीपुर, जनपद-लखनऊ में किया जा रहा है।
यह जानकारी संघ के सदस्य देवेन्द्र त्यागी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर उनके वरिष्ठ अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों के समाज सेवियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सहभोज का भी आयोजन रहेगा।