धूमधाम से सम्पन्न हुआ स्थापना दिवस, लोलार्क षष्टी एवं अघोरेश्वर महाप्रभु जयन्ती
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा औघड़ भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम मुंशीगंज, रायबरेली में स्थापना दिवस, लोलार्क षष्टी एवं अघोरेश्वर महाप्रभु जयन्ती कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम प्रातः 6 बजे श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थापक अवधूत भगवान राम तथा बाबा गुरूपद सम्भव राम के चित्रों के साथ वाहनों से एक प्रभातफेरी निकाली गयी, जो सिविल लाइन्स, रतापुर, त्रिपुला, रेलवे स्टेशन होते हुए घंटाघर, सुपर मार्केट, नेहरू नगर होते हुए मुंशीगंज स्थित आश्रम पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का स्वागत मां मंशा देवी, रामकृपाल तिराहा, जगमोहनेश्वर मन्दिर, चन्दापुर हाउस तथा राणा प्रताप चैराहे पर राजा हर्षेन्द्र सिंह, एस.पी. सिंह, डा. रवि सिंह, प्रज्ञा रत्न मिश्र तथा प्रतिष्ठत लोगों ने प्रभात फेरी में पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभू की आरती तथा पुष्प वर्षा की गयी। आश्रम परिसर में सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण आश्रम के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र द्वारा किया गया तत्पश्चात् पतित पावन पुस्तक सफलयोनि का पाठ आश्रम के वरिष्ठ सहयोगी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दल बहादुर सिंह द्वारा किया गया। तदुपरान्त एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। संस्था के संस्थापक महान औघड़ सन्त अवधूत भगवान राम एवं परमपूज्य गुरूपद बाबा जी द्वारा लोकहित के कार्यो की चर्चा की गयी। गोष्ठी का सफल संचालन प्रख्यात चिकित्सक डा. शशांक द्विवेदी ने किया। गोष्ठी को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिंह, शिव लखन सिंह आदि लोग रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आर.के. चतुर्वेदी, सचिन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, सूरज सिंह, विमल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, सूरज विषेन, रवीन्द्र सिंह, धमेन्द्र यादव, रमेश सिंह, मनीष सिंह, दिनेश यादव, विनोद जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।