जनता के लिए पुलिस मित्र बनेगी : अंतरिक्ष जैन IPS
प्रशिक्षु आई.पी.एस. अंतरिक्ष जैन ने बताया कि उनकी प्राथमिकता थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना होगा
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापतिजनपद झांसी के बरूआसागर में प्रशिक्षु आई.पी.एस. अंतरिक्ष जैन ने थाना प्रभारी के रूप में चार्ज ग्रहण कर लिया है। 2022 बैच के 130वीं रैंक पाकर प्रथम प्रयास में ही आई.पी.एस. बने एएसपी अंतरिक्ष जैन ने चार्ज ग्रहण करते हुए कहा, अवैध कारोबारियों और अवैध कारोबार में सहयोग देने वालों पर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही की जायेगी। प्रशिक्षु आई.पी.एस. अंतरिक्ष जैन ने बताया कि उनकी प्राथमिकता थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना होगा। आई.पी.एस. अधिकारी ने बताया कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री, अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव पूर्ण सुचिता के साथ कराना उनकी प्राथमिकता होगी। आगे बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना, कानून और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चैबंद करना उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही खाकी का भय अपराधियों में दिखेगा। जबकि जनता के लिए पुलिस मित्र बनेगी। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को नई रणनीति खबर मिलते ही अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचता साफ नजर आने लगा।