बुलंदशहर में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई ईद की नमाज, डीएम -एसएसपी ने बच्चों को बांटे तोहफे

बुलंदशहर में ईद उल फितर पर ईदगाह में शहर काजी मौलाना जैनुआब्दीन द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गई। इस मौके पर जिले की ईदगाहों पर जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी गई। 

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा बनाये गए कैम्प में उपस्थित रहकर ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनायें दी। बच्चो को खिलौने भी दिए गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदायगी के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, सीओ सिटी विकास प्रताप चौहान उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार