झांसी में योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

भारतीय जनता पार्टी के झांसी-ललितपुर लोकसभा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में झांसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव ने रोड शो किया। रोड शो में भगवा लहर के साथ झांसी वासियों का मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह अलग ही दिखाई दिया। इस दौरान अलग-अलग स्थान पर लोग योगी की आरती उतार रहे थे, फूलों की वर्षा जोरदार तरीके से मुख्यमंत्री के रथ पर की जा रही थी, बच्चा, जवान, बुजुर्ग, मातायें-बहने सब मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए उत्साहित थी, योगी आदित्यनाथ को देख प्रत्येक व्यक्ति जय श्री राम के नारे लगा रहा था। चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में एक बार भी गर्मा गया है। इस अवसर पर वाहन पर योगी आदित्यनाथ, मोहन सिंह यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, महापौर बिहारी लाल आर्य-1 लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, लोकसभा संयोजक डा. जगदीश चैहान। इन संस्थाओं ने किया स्वागत कुशवाहा समाज, गांधी रोड व्यापार मंडल, अल्पसंख्यक समाज, घास मंडी में हुआ स्वागत, शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षण संस्थान, अग्रवाल समाज, जैन समाज, मलखम संगठन, बुंदेलखंड विवाह स्थल संगठन, गहोई पंचायत झांसी, हिंदू जागरण मंच, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, प्रयास संस्था, अहिरवार समाज, रोटरी क्लब ने भी स्वागत किया। अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद करेंगे और अनुराग शर्मा को भारी मतों से विजय बनाएं। रोड शो लक्ष्मी गेट होते हुए बड़ा बाजार, मालिनों का तिराहा, मानिक चैक होते हुए शहर कोतवाली पहुंच कर अपने तय गंतव्य पर नहीं जाकर समाप्त हो गया। 

इस दौरान लोगों ने उनका जगह-जगह फूल वर्षा करके उनका स्वागत किया। योगी ने अनुराग शर्मा को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा झांसी अब नई झांसी बन चुकी है। यहां विकास हो रहा है यहां डिफेंस कारिडोर आ गया है जिसमें बड़ी-बड़ी तोप बनेगी गोले बनेंगे। जिसको देखकर पाकिस्तान के अंदर उनकी पेंट भी गीली हो जाती है। झांसी एवं बुंदेलखंड नए युग में प्रवेश किया है आज यहां डिफेंस कारिडोर, हर घर नल जल परियोजना है नया एक्सप्रेस वे, झांसी में नए नोएडा की व्यवस्था से यहां का युवा पलायन नहीं करेगा बल्कि बाहर का नौजवान बुंदेलखंड की नौकरी पाने आएगा। आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी विकसित कार्य में बाधा डालने हेतु जो भी इंडी गठबंधन देश को खराब करने वाली है।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!