झांसी में कांग्रेस को बम्पर जीत मिलेगी: प्रदीप जैन

 - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु

झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने सोमवार को हुए मतदान की समाप्ति के बाद कहा, यह चुनाव सत्ता के खिलाफ जनता ने लड़ा है। इसलिए गठबंधन की बम्पर जीत होगी। दलित, जैन, ब्राह्मण, यादव और  मुस्लिम समेत सर्व समाज का वोट मिला है। जनता, बिजली, पानी, महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं से परेशान है। लेकिन किसी भी द्वार पर जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। बुंदेलखंड में जितना विकास कांग्रेस ने कराया अन्य कोई नहीं कर सका लोग नाराज हैं, और सत्ता बदलना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में झांसी ही देशभर में कांग्रेस को बम्पर जीत मिलेगी जनता ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प  लिया है।


झांसी की लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतने जा रही है: अनुराग शर्मा

झांसी-ललितपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा, क्षेत्र में 60 हजार करोड़ से ज्यादा का काम हुआ है। इसलिए हर वर्ग से समर्थन मिला है, इस बार ऐतिहासिक जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बोले, काम बोलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 5 सालों में झांसी और ललितपुर जिले में बहुत अधिक काम हुआ है। झांसी में बीड़ा का गठन होना है। वही ललितपुर में वल्र्क ड्रग पार्क बन रहा है। संसदीय क्षेत्र की दोनों जिलों की रेलवे स्टेशनों का विश्व स्तरीय पुर्नविकास होना है। एक तरफ केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का काम करेगी, दूसरी तरफ बुंदेलखंड को बेहतर यातायात कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए जल्द झांसी में एयरपोर्ट की स्थापना की जानी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है, इन्हीं सबकी बदौलत लगातार तीसरी बार झांसी की लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतने जा रही है।




 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार