प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक से कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु

प्रयागराज से झांसी आए प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एस.पी. द्विवेदी से एनसीआरएमयू ईएमएस 2 स्टोर ब्रांच झांसी के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रांच सेक्रेट्री का. जगतपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मुलाकात की और कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।

चर्चा में मुख्य रूप से मुद्दे रहेः- 

1. स्टोर विभाग में कार्मिक अधिकारी को पूर्ण रूप से पदस्थ किया जाये। 

2. स्टोर विभाग में कल्याण निरीक्षक और विधि सहायक पदस्थ किया जाये। 

3. नई रेल कोच फैक्ट्री, आर.सी.एन. के कारखाना मे स्टोर संबंधी कार्यों के निपटान के लिए नए पदों का सृजन किया जाये। 

4. स्टोर विभाग में कार्मिक संबंधी कार्यों को करने के लिए एक भी कार्मिक लिपिक नहीं है कम से कम 5 कार्मिक लिपिक पदस्थ कराए जायें। 

5. डीजल डिपो ग्वालियर को बंद न करके डिपो में अन्य विभागों की सामग्री रखकर चलाया जायें।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार