डीआईजी ने अग्नि से सुरक्षा के लिये सख्त निर्देश दिये

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु

पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने रेंज के जनपद झांसी, जालौन एवं ललितपुर के जनपद प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये है।

प्रदेश भर में वर्तमान में बढ़ते तापमान के कारण सम्भावित अग्नि दुर्घटनाओं के दृष्टिगत झांसी रेंज के जनपद झांसी, जालौन एवं ललितपुर के रेस्टोरेन्टों, अस्पताल, नर्सिंग होम्स (विशेषकर बच्चों के अस्पताल), माल्स, बैन्क्वेट हाल व भीड़-भाड़ वाले स्थान, सघन बाजारों, तथा हाई राइज बिल्डिंग एण्ड अपार्टमेन्टस आदि में फायर आडिट, इवैक्युएशन ड्रिल व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिये 26 मई से 6 जून 2024 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।

फायर रिस्क के अनुसार अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।

सुरक्षित पलायन मार्ग (प्रवेश-निकास मार्ग) सुनिश्चित किया जाये। 

स्थल की क्षमता से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबन्धित किया जाये।

अग्नि सुरक्षा के उपायों के सम्बन्ध में विशेष प्रचार-प्रसार किया जाये तथा रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसियेशन्स को विशेष रूप से सतर्क व जागरूक किया जाये।

इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के दृष्टिगत विद्युत उपकरणों-तारों का इलेक्ट्रिकल आडिट कराकर विद्युत लोड के अनुसार उपकरणों-तारों को अधिष्ठापित कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये।

फायर रिस्क के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान मानक में पाई गयी कमियों के सम्बन्ध में संचालकों को निर्देशित किया जाये। डीआईजी झांसी द्वारा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के विशेष अभियान  

अग्निशमन अधिकारियों को उपरोक्त बिन्दुओं का अक्षरशः अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार