बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ’रेमल’ का असर राज्य के कई स्थानों देखने को मिलेगा

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ’रेमल’ का असर राज्य के कई स्थानों पर कल से देखने को मिलेगा। इसके असर से 31 मई तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 28 मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस तूफान का असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसके लिए केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात की जाए तो अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार