संकल्प शक्ति से चिंता, तनाव एवं रोगों से मुक्त होना ही राजयोग: राजयोगिनि उमा दीदी

ब्रह्माकुमारीज द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया गया अनोखा संदेश 

योग हो रोज हो यही हमारे प्रयास हो 

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी 

झांसी जनपद के बरूआसागर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा बरूआसागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के अनोखे अंदाज देखने को मिले। योग कार्यक्रम का शुभारंभ परम शक्ति को याद कर, सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर एवं ब्रह्माकुमारी दीदियों, बबीना विधायक राजीव पारीक्षा, अधिशाषि अधिकारी सर्वेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला बहन, नगर पालिका प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा के द्वारा दीप प्रज्वल कर किया गया। योग के सभी प्रकारों को बड़े ही सरल तरीको से हंसते-गाते हुए हर एक तक पहुचाया गया। सभी को राजयोगिनि कविता दीदी ने योग का महत्व बताते हुए कहा बीमारी को भगा दे, वह है योग, शरीर को निरोग बना दे, वह है योग, तन की ऊर्जा को बढ़ा, जीवन को सुखमय बना दे, वह  है योग। 

बबीना  विधायक जी ने कहा शरीर और मन का संयोग है योग। योग करो रोज स्वस्थ जीवन की ओर कदम बड़ाए योग करे इसे अपनी आदत बनाए, साथ ही  नगर पालिका अध्यक्ष  सुशीला कुशवाहा ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अद्भुत यौगिक क्रियाओं को सिखाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसी कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा भी सभी को योग दिवस की शुभ कामनाएं दी गई। उन्होंने कहा योग ईश्वर से जुड़ने का अनूठा माध्यम है। नगर पालिका प्रतिनिधी ने कहा योग मानव जीवन का हिस्सा है। इसी के साथ राजयोगिनि उमा दीदी ने बताया पैसे के पीछे दौड़ रहा मन है, रोग से पीड़ित आज सबका तन है, योग को तुम अपनाओ, क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र पर प्रतिदिन निशुल्क योग मेडीटेशन सिखाया जाता है, जिसका लाभ आप सभी ले सकते है। संकल्प शक्ति से चिंता, तनाव, रोगों से मुक्त होना ही राजयोग है। इस कार्यक्रम में डाक्टर महादेव बाजपाई, प्रधानाचार्य पंकज बहन, बहनमीनू राजावत, संदीप जैन, संतोष, सुरेंद्र पुरोहित, कमला सोनी, विनोद चतुर्वेदी, शैलेंद्र, श्याम चरण बिरथरे, रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल, दसरथ, संकर दयाल, अरूण बिरथरे, मनीराम कुशवाहा, रजक, इंजी गौरव कुशवाहा, शिवम अग्रवाल, रमेश रजक, हरीराम साहू, बीके आरती, संगीता अग्रवाल, त्बंधु साहू, प्रकाश साहू, संजीवभाई हरनारायण भाई, प्रदीप भाई, लक्ष्मी प्रसाद भाई, राजनारायण भाई, सियाराम, मद पदन साहू, झा, सत्यनारायण राय, किरण मम्मी, धनीराम कुशवाहा, अनेकानेक नगर के गणमान्य भाई बहनें सम्मिलित रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार