संदेश

जुलाई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी किया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर अक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने का प्रयास किया। भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी पुतला नही जला पाए। पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृव में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महानगर के प्रमुख चैराहा इलाईट पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी पुतला नही जला पाए। पुतला हाथ में लेकर भाग रहे कांग्रेसियों का पीछा करते हुए पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। इसके बाद सभी कांग्रेसी चैराहे पर वापस आए और अनुराग ठाकुर भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जाति को लेकर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के प्रति कांग्रेस पा

संगीतज्ञ डा. विशेष नारायण मिश्र को सांगीतिक क्षेत्र में सर्वोत्तम बैजू बावरा सम्मान

चित्र
दिल्ली दरबार में संगीतज्ञ डा. विशेष नारायण मिश्र को सांगीतिक क्षेत्र में सर्वोत्तम बैजू बावरा सम्मान - संदीप रिछारिया श्रीसनातन वैष्णव संगीत सम्राट की उपाधि से अलंकृत, महाविद्या सम्मान से समलंकृत, अवध मार्तण्ड व संगीत श्रृंग सम्मान से सुशोभित, राजसंगीतज्ञ हिन्दू साम्राज्य परिषद,जौनपुर रत्न तथा सरस्वती सम्मान से सम्मानित, वाग्गेयकार, श्रेष्ठसंगतकार, भजन सम्राट, मानसकंठी, हिन्दू धर्मनिष्ठ, गुरूनिष्ठ, शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं लोकगायक, श्रीरामचरितमानस के रसीले गायक, ग्वालियर घराने के गुरूवर स्व. पंडित रूपनारायण मिश्र “संतजी” के आशीष से अभिसिंचित एवं गुरूवर संगीत हृदय सम्राट स्व.पंडित रामप्रताप मिश्र “सहज” सम्मान से सनाथित एवं सद्गुरूवर पद्मविभूषण जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामि श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज के अनन्य कृपापात्र एवं जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय श्रीचित्रकूटधाम उत्तर प्रदेश के संगीत संकाय के कंठ विभाग में सेवारत अन्ताराष्ट्रीय कलाकार संगीताचार्य डा. विशेषनारायण मिश्र“सहजरंग” को संगीत के पर्याय “बैजू बावरा” सम्मान सी सुगन्धि से सुगन्धित किया गया। विदित हो

आईटीआई चलो अभियान चलाया जा रहा है

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  बच्चों का भविष्य बनाने और उन्हें रोजगार के काबिल बनाने के लिए अब स्कूल चलो अभियान के तहत आईटीआई चलो अभियान में अधिक से अधिक आवेदन कराकर उनका उत्तर प्रदेश सरकार ने भविष्य संवारने का कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत जनपद झांसी में आईटीआई प्रशासन हाई स्कूल और इंटर के माध्यमिक विद्यालयों में जाकर कौशल विकास और व्यवसायिक शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के प्रधानाचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे आईटीआई चलो अभियान के तहत संस्थान द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि अधिक अधिक विद्यार्थी आईटीआई में आवेदन कर सके। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए। शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए हम लोगों द्वारा लगातार व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा ओर देहतों में भी जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह आईटीआई चलो अभियान 26 जुलाई 2024 से चार अगस्त 2024 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा

देश का पहला ग्लोबल जियो पार्क होगा श्री चित्रकूटधाम

चित्र
- स्वीडन के वैज्ञानिकों को चित्रकूट में 15 साल पहले पादप के रूप मिला था जीवन का पहला अंश - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के वैज्ञानिकों ने बनाया मसौदा, मुख्यमंत्रियों को सौंपा जायेगा, गजट होने के बाद भेजा जायेगा यूनेस्को   - विश्व समुदाय के लिए आकर्षण का केद्र बनेगा चित्रकूट ग्लोबल जियो पार्क, सुधर जायेगी आर्थिक स्थिति   - यूनेस्को के प्राकृतिक विज्ञान के प्रमुख बेन्नोब्रोवर रहेंगे मौजूद, करेंगे फील्ड सर्वे - 1 अगस्त को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ - 3 अगस्त को यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य करेंगे समापन  संदीप रिछारिया हैरान कर देने वाले प्राकृतिक जलप्रपात और जंगल, देवताओं और ऋषियों के तप से अभिसिंचित, विविध आश्चर्यों की भूमि श्रीचित्रकूटधाम को विश्व क्षितिज पर लाये जाने के लिए एक गंभीर प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त देश के पहले चित्रकूट ग्लोबल जियोपार्क की स्थापना को लेकर है। गुरूवार को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, सोसायटी आफ अर्थ  साइंटिस्ट, भारतीय प

नाड़ी पाॅमिस्ट्री मे ग्रहों का गोचर

चित्र
- डी.एस. परिहार यह लेख नाड़ी दुर्लभ और अप्राप्य भृगु संहिता व नाड़ी ग्रन्थों मे वर्णित हस्तरेखा के सूत्रों पर आधारित है। इन सूत्रों मे हस्तरेखा के आधार पर ग्रहों के गोचर से भविष्यवाणियां करने का वर्णन है पाॅमिस्टी और एस्ट्रोलोॅजी दोनों ही अध्यात्म विद्या के ही अंग है। नाड़ी एस्ट्रोलाॅजी के सारे सूत्र समान रूप से हस्तरेखा पर भी लागू होते है। नाड़ी पाॅमिस्ट्री के अनुसार हाथ मे राशियों की स्थिति निम्नलिखित स्थानों पर होती है। मेष:- गुरू पर्वत के नीचे जीवन रेखा के प्रारंभ क्षेेेेेेेत्र पर। वृष:- मस्तक रेखा के प्रारंभ क्षेेेेेेेत्र के नीचे। मिथुन:- सूर्य पर्वत से सटा बुध माउंट का केन्द्रीय भाग। कर्क:- सूर्य और बुध पर्वत के मध्य का भाग सिंह:- सूर्य पर्वत कन्या:- बुध पर्वत का वाह्म व निम्न भाग। तुला:- शुक्र का केन्द्रीय भाग वृश्चिक:-जीवन रेखा के निचले भाग के बाहर व मणिबंध के उपर का क्षेत्र निचला चन्द्र पर्वतीय क्षेत्र। धनु:- गुरू पर्वत का बाहरी भाग।  मकर:- शनि पर्वत का सूर्य पर्वत से सटा भाग मकर है।  कुंभ:- शनि पर्वत का गुरू पर्वत से सटा भाग कुंभ है। मीन:- गुरू पर्वत का शनि पर्वत से सटा भाग मीन ह

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झांसी जिला कार्यकारिणी की बैठक

चित्र
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मोर्चे पर सफलता के लिए संगठन को मजबूत करेगा - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की झांसी जिला कार्यकारिणी झांसी की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में तुलसा विवाह घर गल्ला मंडी रोड झांसी में आयोजित की गई। सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों ने भगवान गौतम बुद्ध एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले तथा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।  इस अवसर पर झांसी नगर अध्यक्ष ललित कुशवाहा एवं झांसी विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी की बैठक में 13 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें संगठन का मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान के साथ-साथ समाज को राजनीतिक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्रिय करने हेतु शपथ ली गई।  इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कुशवाहा समाज के संरक्षक श्री सीताराम कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी द्व

सोनू ने बदतमीजी और मारपीट का आरोप लगाया

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी जनपद झांसी मामला के थाना चिरगांव का है जहां बताया जा रहा है कि कुछ लोग जान से मारने की कोशिश कर रहे है। सोनू कुशवाहा पुत्र श्री धनाराम कुशवाहा निवासी ग्राम मिरौना का है  जहां सोनू कुशवाहा ने बताया कि वह एक ढाबा पर खाना-पीना खा रहा था कुछ लोग जैसे मिकी पुरोहित एवं लकी पुरोहित एवं तीन-चार लोग अज्ञात में बताया है यह सभी लोग नशे में थे जिससे वह सोनू कुशवाहा से बदतमीजी और मारपीट करने लगे जिससे सोनू कुशवाहा ने विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए बोले सोनू कुशवाहा ने बताया कि आज सब है घर से बाहर कार लेकर जा रहा था तो अचानक से मिकी पिरोहित एम लकी पुरोहित गाड़ी ओवरटेक करने लगे और बार-बार बचने के बाद लकी पुरोहित ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार जिससे वह गाड़ी खाई में जाकर गिर गई जिससे वह आज काफी छोटे आई हैं और गंभीर रूप से घायल हो गया थाना चिरगांव में एक प्रार्थना पत्र दिया जिससे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  

धर्मेंद्र कुशवाह को झांसी का जिलाध्यक्ष बनाया गया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  अखिल भारतीय कुशवाह महासभा, झांसी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे सर्वसम्मति से समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाह को झांसी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। झांसी के स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के झांसी जिलाध्यक्ष का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए एक बैठक समाज की आयोजित की गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा का जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह को चुना गया। धर्मेंद्र कुशवाह के जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के सभी लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने धर्मेंद्र कुशवाह का हार-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा, शहर अध्यक्ष बीरू कुशवाह और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह दोनों मिलकर समाज को जोड़ने और समाज की सेवा करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, अभी कुशवाह समाज की धर्मशाला की स्वर्ण जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यालय सचिव हर्ष व

दबंग गुर्गो ने प्लाट न देकर पैसा मांगने पर धमकी दे रहे हैं

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र कोछा भंवर का है जहां पर भूमाफिया द्वारा प्लाट दिखाकर भुगतान प्राप्त कर लिया, लेकिन रजिस्ट्री के नाम पर टाला-बटौली की जा रही है। आपको बताते चलें कि झांसी एसएसपी को पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कोछाभवर का रहने वाला दबंग गुर्गो ने प्लाट दिखाकर उसे 5 लाख रूपए अकाउंट में और 10 लाख रूपए की चेक प्राप्त कर ली लेकिन रजिस्ट्री के नाम पर टाला-बटोली  करते चले आ रहे है। कई बार पैसा मांगने पर धमकी दी जा रही है वहीं पीड़ित ने यह भी बताया कि इस मामले की जानकारी व प्रार्थना पत्र कई बार पुलिस प्रशासन को दे चुके है। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई देखना यह है कि इस बार भी दिए हुए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है या फिर वह प्रार्थना पत्र कचरे के ढेर में डाल दिया जाएगा।

अब झांसी विकास प्राधिकरण क्या कार्यवाही करेगा

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी जनपद झांसी में कल्लन शाह मजार के पास जेडीए द्वारा मकान सीज किए जाने के बाद भी मकान मालिक ने नहीं रूकवाया कार्य, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डडियापुरा के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे भवन को झांसी विकास प्राधिकरण ने सीज कर दिया था। बताया गया कि लगभग 1600 वर्ग फीट क्षेत्रफल पर जैन द्वारा मकान बनाया जा रहा था। पिछले दिनों अवर अभियंता घनश्याम तिवारी ने जांच के दौरान मानचित्र मांगा, लेकिन भवन स्वामी मानचित्र नहीं दिखा सके, इसके बाद नोटिस दिया गया, फिर भी निर्माण नहीं रोका गया। इस पर जेडीए ने मकान सीज की कार्रवाई की थी, लेकिन मकान सीज होने के बाद भी उक्त मकान पर निर्माण नहीं रोका गया और सटरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जो मकान जेडीए द्वारा सीज किया जाता है। फिर कोई निर्माण या कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। सूत्रों की माने तो सिजिंग के बावजूद भी उक्त मकान में सटरिंग लगाने का कार्य किया जा रहा था, जो कि नियमों के विरूद्ध है। अब देखना होगा कि मकान मालिक पर जेडीए विभाग की ओर से क्या कार्रवाई क

ब्यूटी पार्लर में घुसकर युवक ने किया पत्नी पर चाकू से वार

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी मामला झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला का है जहां पर पति ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया जिससे पत्नी की गंभीर रूप से घायल हालत नाजुक है। पुनावली कला के रहने वाले रामकिशन पाल की बड़ी लड़की वंदना की शादी रामकिशन पाल द्वारा बड़ी धूमधाम से 5 वर्ष पहले इंदरगढ़ के ग्राम रमदेवा निवासी रविंद्र पाल पुत्र अमर सिंह पाल से की थी शादी के कुछ दिनों बाद ही रविंद्र पाल द्वारा वंदना से मारपीट करने लगा इसके बारे में उसने अपने घर वालों को भी बताया रविंद्र पाल शराब का भी आदी है। इसी दौरान शादी को 5 साल हो गए और एक लड़का भी हुआ जिसका नाम आर्यपाल 2 वर्ष है और लगातार रामकिशन की बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा जिससे परेशान होकर रामकिशन पाल द्वारा बेटी को एक दुकान इंदरगढ़ कस्बे में पार्लर की खुला दी उसके बाद भी लड़ाई झगड़ा शांत नहीं हुआ एक माह पहले रामकिशन की लड़की बंदना अपने बच्चे आर्यपाल के साथ अपने मायके पुनावली कला में आ गई और उसने यहां पर भी रक्सा पुनावली मार्ग पर पुनावली गांव में ही बबलू वर्मा के मकान में किराये से पार्लर की दुकान खोली जब वह अपनी बहन पूजा पाल क

नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयत्न किया जाएगा

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी   56 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन झांसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सी.ए.टी.सी. 194 टैगोर लाइन, लाल कुर्ती, झांसी कैंट में 22 से 31 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में जनपद झांसी एवं ललितपुर के 416 एनसीसी के सीनियर एवं जूनियर डिवीजन/विंग के कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर का शुभारंभ कैंप कमान्डेंट कर्नल प्रशांत कक्कड़ द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 10 दिवसीय कैंप में शारीरिक प्रशिक्षण, फौज के बारे में सिखलाई, हथियार से वाकफियत, फायरिंग और ड्रिल का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान मिलिट्री विषय, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, बडी पेयर के महत्व पर विशेष बल देते हुए सैन्य महत्ता, सामाजिक सेवा एवं स्व-जागरूकता विषयों पर अनुभवी सैन्य प्रशिक्षकों एवं एनसीसी अधिकारियों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कैडेट्स में प्रतियोगी भावना को विकसित करने के लिए वालीबाल, रस्सा कसी, ड्रिल, टेंट पिचिंग तथा वाद-

सरकार नहीं मानी तो होगी आर-पार की लड़ाई

चित्र
शिक्षा मित्रों ने अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का  ऐलान किया संयुक्त मोर्चा ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मृतक शिक्षामित्रों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी   प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने दी चेतावनी, सरकार नहीं मानी तो होगी आर-पार की लड़ाई - सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण जबसे रद्द किया गया तब से लेकर आज तक पूरे प्रदेश में लगभग 11000 शिक्षामित्रों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसी के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात संयुक्त मोर्चे ने पांच सूत्री मांग पत्र मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। जिसमें अटेवा के जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि भूषण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष योगेश पांडेय, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अरवि

नम आँखों से न्याय की गुहार लगायी

चित्र
दबंग कर रहे परेशान, घर पर कब्जा करने की धमकी दे रहे   - विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी झांसी जनपद में दबंगो से सहमा व परेशान युवक जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहाँ पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए रोने लगा। झांसी जनपद के ग्राम बनगुआ थाना बरूआसागर के शंकर पुत्र लालाराम ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की वह आदिवासी राउत जाति का गरीब व्यक्ति है। उसने ग्राम बनगुंआ के ही सूरज यादव पुत्र आशाराम राम व विक्की यादव पुत्र सूरज यादव से लगभग दो वर्ष पूर्व 19,000 रूपये 250 ग्राम की चाँदी की पायल व 250 ग्राम की चादी की करमपेटी गिरवी रखकर उधार लिये थे जिसके बदले में प्रार्थी 60,000 रूपया मय ब्याज के अदा कर चुका हैं। 19 जुलाई को सूरज यादव हाथ मे लाठी लिये हुए तथा विक्की यादव हाथ मे तमन्चा लिये हुए उसके घर मे घुस आये और आते ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर  3,50,000 रूपया और दो नही तो यह घर छोड़कर यहां से भाग जाओ और विक्की ने जान से मारने की धमकी दी। सूरज यादव ने उसके पिता को गुम्मो से जान से मारने की नियत से सिर पर मारा तथा विक्की यादव ने अपने पिता से लाठी लेकर उसको  को लाठियों से मारा, जिसस

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  मंडल रेल प्रबंधक, झांसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा मंडल के नियंत्रण कार्यालय में सेक्सन कंट्रोलर राजीव अहिरवार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए Employee of the Month चुनते हुए प्रमाण पत्र एवं 2000 रूपए नकद राशि का पुरस्कार दिया गया। दरअसल, 31 मई 24 को एक दम्पत्ति का 2 वर्षीय बच्चा गाडी सं. 05326 के बुढ़पुरा स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद कोच सं. एस-8 के सीट सं. 41, 42 पर छूट गया था। राजीव अहिरवार, सेक्शन कन्ट्रोलर झांसी ने उक्त घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही की और गाड़ी सं. 05326 को बबीना स्टेशन पर खड़ा कर पिछली गाड़ी सं. 12641 से दम्पत्ति को बुढ़पुरा स्टेशन से बबीना स्टेशन पर लाकर उस 2 वर्षीय बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाने में अहम भूमिका निभाई।  

स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र स्टेशन अधीक्षक सोनभद्र राममनी सरस्वत व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर पूर्व राजेश पसाद के नेतृत्व में सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ स्टेशन पर हो रहे नव निर्माण-विकास कार्यों का निरिक्षण करते हुए कार्यों के बारें में जायजा लिया गया, उसके बाद स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य राकेश मेहता, यादवेन्द्र द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, रमेश पटेल, रजनीश रघुवंशी के साथ बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई और सभी सदस्यों के सुझाव पर  निम्न कार्यों के कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिसमें स्टेशन के पुनर्विकास की गति धीमी होने पर सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा सलाह दिया गया की विकास कार्यों में तेजी लाया जाये ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके और पूर्व में सचालित गाड़ी संख्या 53351-52 बरवाडीह चुनार बरवाडीह पैसेंजर को पुनः चलाये जाने की मांग किया गया, और (गेट नम्बर 37 एसपीएल) पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर सुन्दर फ्लाइ ओवर बनाने की मांग किया गया। रेलवे स्टेशन सम्पर्क मार्ग की मरम्मत तथा उस पर आधुनिक स्ट्रीट लाईट लगान

आजाद तिलक के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता: राकेश शरण मिश्र

चित्र
संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने आजाद तिलक को किया याद महासंघ के नगर स्थित कार्यालय पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर अधिवक्ताओ ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित - सत्यप्रकाश मिश्र, ब्यूरो चीफ सोनभद्र भारत की आजादी में हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर सपूत महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने सोनभद्र के अपने नगर स्थित कार्यालय पर दोनो महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।  इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय, जिला इकाई सोनभद्र संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के पदाधिकारी अधिवक्ता विजय प्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता राजेश देव पांडेय, अधिवक्ता जनार्दन पांडेय अधिवक्ता प्रदीप धर दिवेदी, अमित कुमार पांडेय सहित महासंघ के कई पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  सभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महान क्रांतिकारी पं

भू-माफियाओं के हौसले बुलद

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  आल इंडिया माजिलिस ए इतिहातुल मुस्लिमन पार्टी के जिला अध्यक्ष रईस अहमद खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है, महानगर के पुरानी तहसील मैथिली शरण पार्क के सामने मुख्य मार्ग में प्राचीन मजार पीले शाह बाबा, सफदर मजीद दरगाह और कब्रिस्तान है। जो सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और राजस्व विभाग के अभिलेखों में भी दर्ज है। इस कब्रिस्तान में 40 से 50 प्राचीन कब्रों के साथ ही हजरत पीले शाह बाबा सहित तीन वलियों के मजार बने हुए हैं। लेकिन कुछ भू-माफिया रात के अंधेरे में कब्रिस्तान की जमीन पर मिट्टी डालकर पुराई कर रहे हैं। जिससे सभी कब्रों को दबा दिया गया है। कई बार शिकायत करने पर प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे भू-माफियाओं के हौसले बुलद है। कब्रिस्तान में बनी हजरत पीले शाह की दरगाह को भी मिट्टी में दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दरगाह क्षतिग्रस्त अथवा मिट्टी में दबते ही शहर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। पीले शाह बाबा की चक्की भी माफिया ने मिट्टी से दबा दी है निवेदन है प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने क

श्री राम महायज्ञ व भागवत कथा का समापन

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी पंचकुंड श्री राम महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा एवं कन्या विवाह कार्यक्रम 13 जुलाई को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होकर विशाल भंडारा और विवाह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डा. संदीप सरावगी का कथा व्यास विवेक मिश्र शास्त्री द्वारा माल्यार्पण कर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। डाक्टर संदीप द्वारा शाल पहनाकर कथा व्यास विवेक मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया गया साथ ही डा. संदीप ने विशाल भंडारे हेतु सहयोग राशि भेंट की। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डा. संदीप ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किये एवं आयोजक मंडल द्वारा स्त्री धन के रूप में वर वधु को घरेलू आवश्यकताओं के सारे सामान उपहार स्वरूप भेंट किये। इस अवसर पर आयोजक मंडल में बजरंग गिरी महाराज के साथ सतीश चंद्र लिटौरिया, आलोक दुबे कौशल महाराज, दिलीप पुरोहित, नरोत्तम मिश्रा, मनीष गोस्वामी, अवधेश दीक्षित, विकास नगरिया, वीरू राय, बलवीर पाल, अमन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, लालता प्रसाद, राम प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कुशवाहा के स

परेशान होकर अंततः पीड़िता ने डीआईजी को अवगत कराया

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी श्रीमती सरोज पत्नी श्री महेश कुमार निवासी ग्राम इटायल थाना लहचूरा जनपद झांसी ने आरोप लगाया है कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। न्याय के लिये नजदीकी थाना में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया परन्तु उसकी करवाई मैं असंतुष्ट है। पीड़िता ने बताया कि मेरी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है और जो मैंने प्रार्थना पत्र थाने में दिया था विपक्षीगढ़ द्वारा व पुलिस प्रशासन द्वारा राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी गणों को थाने में आने के बाद थाने से ही छोड़ दिया गया है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने  डीआईजी, झांसी को प्रार्थना पत्र देकर उन्हें अवगत कराया।

विद्युतापूर्ति नही होने पर सैंकड़ों ग्रामीणों ने घेराव कर हंगामा किया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  झांसी के कस्बे में विद्युतापूर्ति न मिलने ओर विद्युत कर्मचारियों द्वारा लगातार शोषण करने का आरोप लगाकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने चिरगांव स्थित पावर हाउस का घेराव कर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चिरगांव थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए सभी को घर भेज दिया है। चिरगांव कस्बा में शासनादेश के अनुसार विधुत व्यवस्था सुचारू न होने से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। इसके बावजूद विधुत कर्मियो द्वारा कस्बा में चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे परेशान होकर सैंकड़ों ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देख पावर हाउस कर्मियो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। वही विद्युत अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द विद्युतापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत होकर अपने अपने घर चले गए। ग्रामीणों का हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा।  

10 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

चित्र
निशुल्क नेत्र एवं दंत शिविर का आयोजन - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  श्री भोलेनाथ खाती बाबा एवं सांई सेवा समिति मसीहा गंज, झांसी के तत्वाधान में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर आठवां वर्ष सांई पालकी एवं श्रीमद् भागवत कथा का 10 दिवसीय आयोजन सीपरी बाजार, झांसी स्थित डा. अब्दुल कलाम पार्क में किया गया। यह कार्यक्रम 12 जुलाई से प्रारम्भ होकर 21 जुलाई को समाप्त होगा। अध्यक्ष अज्जू महरौलिया की पुत्री जान्हवी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डा. संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य में 200 नेत्र रोगियों एवं 75 दंत रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। आगे के क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कथा व्यास आकाश देव ठाकुर का माल्यार्पण एवं तिलक कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कथा व्यास द्वारा मुख्य अतिथि डा. संदीप को शाल पहनाकर शुभाशीष दिया गया।  इस अवसर पर राम निरंजन एमएलसी एवं प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, श्याम बुधौलिया, पंडित दिनेश जोशी, बृजमोहन त्रिपाठी, सिंह साहब समाजसेवी, डा. अशोक बजाज आदित्य, अनुराग, कल्पना मेम, अशोक चैधरी, नरेश मेहरौलिया, साधना द्विवेदी, माला निरंजन, कविता

रसलर प्रिंस आदवंशी सम्मानित

चित्र
- विजय वर्मा नई दिल्ली में मिशन स्वस्थ भारत और अकादमी प्रज्ञा एजुकेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में भारत गौरव सम्मान समारोह का आयोजन कृष्णा मेनन हाल, सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस आदवंशी को जिनको एक रिंग का नाम, आक्रामकता के राजा नाम से भी जाना जाता है, रेसलिंग कंपनी FFW नेटवर्क कि भारत की पहली प्रो रसलिंग कंपनी का पद नाम फीस रसलर मास्टर ट्रेनर क्रिएटिव डायरेक्टर फिटनेस एक्सपर्ट कंटेंट राइटर स्क्रिप्ट राइटर सह संस्थापक के पदों पर आसीन हैं, सन 2009 से अब तक कुश्ती लड़ रहे हैं, अब तक 100 से अधिक फाइट जीत चुके हैं आज तक कोई फाइट नहीं हारे हैं। अभी हाल ही में एशिया हैवीवेट चैंपियन बने हैं, अंतर्राष्ट्रीय FFW टैग टीम हैवी वेट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला अमेरिका के खिलाफ जीता है। इस इस विशेष भव्य कार्यक्रम में उपस्थित नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय वर्मा ने आए हुए सभी गणमान्य लोगों को सम्पूर्ण जानकारी दी।  

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में दावेदारी के लिये सक्रिय

चित्र
अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा में उप चुनाव आते ही प्रत्याशियों में दावेदारी को लेकर मची होड़ - मनोज मिश्रा, ब्यूरो चीफ अयोध्या उप चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने के लिए जनता से रूबरू होकर तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद अयोध्या के प्रसौली निवासी जिला पंचायत प्रतिनिधि पूर्व प्रधान पुत्र चंद्रभान पासवान ने पत्रकारों से रूबरू होकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अगर जनता की सेवा करने का मौका देती है तो मैं क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करूंगा। एडवोकेट चंद्रभान पासवान ने पत्रकारों से पत्रकारवार्ता मे आगे कहा आवारा पशुओं से किसानों को राहत मिलेगी, क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। सवाल यही उठता है की क्या एडवोकेट चंद्रभान पासवान को यदि भारतीय जनता पार्टी से मिल्कीपुर विधानसभा मे होने वाले उपचुनाव का टिकट यदि मिलता है तो क्या चंद्रभान पासवान पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। क्या पार्टी में चंद्रभान पासवान के आग

सांसत में भगवा

चित्र
बुलडोजर तैयार, आदेश का इंतजार रजौला बस्ती से चितरा बार्डर तक पूरी हुई नाप एक दर्जन धर्मशाला, दो दर्जन मंदिर, लाज, रघुवीर मंदिर व सदगुरू सेवा संघ की बाउंड्री, अन्नपूर्णा रसोई दायरे के अंदर भारत रत्न नाना जी के निवास स्थान सियाराम कुटीर की बाउंड्री, रामायणी कुटी का बड़ा हिस्सा, पुरानी लंका की दुकानेें, गायत्री कालोनी का हिस्सा, गौरिहार मंदिर अन्य स्थान पर दायरे के अंदर श्री कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में 70 अतिक्रमणकारियों की लिस्ट शासन को भेजी गई - संदीप रिछारिया   धर्मनगरी के मध्य प्रदेश वाले हिस्से में रजौला बार्डर से लेकर चितरा बार्डर तक चार दिन से चल रही नाप पूरी हो गई। लगभग 200 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिंन्हित कर लिया गया। सभी स्थानों पर मध्य सड़क से साढे दस मीटर नाप कर चिन्ह लगा दिया गया। अब नगर पंचायत, राजस्व व पुुलिस के कर्मचारियोें को उपर से आने वाले आदेेश का इंतजार है। कर्मचारियों को कहना है कि आदेश आये और तेल पानी किया बुलडोजर तैयार खड़ा है, हम अपने काम में फटफट लग जाएं। वैसे श्री कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भी 70 लोगों का चिन्हांकन कर सूची तैयार कर उपर भेज दी गई है। नगर पंचायत

आटो रिक्शा यूनियन झांसी ने 35वें मोहर्रम कार्यक्रम का आयोजन किया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  बुंदेलखंड आटो रिक्शा यूनियन द्वारा 35वां मोहर्रम कार्यक्रम आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष रेलवे स्टेशन आटो स्टैंड के आटो चालकों द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक समाजसेवी डाक्टर संदीप सरावगी मुख्य अतिथि एवं संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आयोजक मंडल द्वारा डाक्टर संदीप का माल्यार्पण एवं शाल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात स्टेशन पर आने वाले यात्रियों एवं राहगीरों को स्टेशन के मेन गेट पर डा. संदीप एवं आटो चालकों के द्वारा भोजन प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर डाक्टर संदीप ने कहा, झांसी को कौमी एकता की नगरी के रूप में जाना जाता है यहां हर धर्म-जाति के लोग एक साथ मिलकर सारे त्यौहार मनाते हैं। आटो रिक्शा चालकों के सहयोग से प्रतिवर्ष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सुरेश साहू, अशफाक खान, इम्तियाज अहमद, मोनू, वाहिद अहमद, संतोष सिमोलिया, रज्जाक खान, बरकत अली, अब्दुल कय्यूम सहित सैकड़ो आटो रिक्शा चालकों के साथ संघर्ष सेवा समिति से आशीष विश्वकर्मा,

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं सहित जनपद वासी सम्मिलित हुए

चित्र
विशाल कलश यात्रा के साथ पंचकुंड श्री राम महायज्ञ भागवत कथा एवं सामूहिक विवाह का आयोजन प्रारंभ - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  पंचकुंड श्री राम महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा एवं सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का प्रारंभ 13 जुलाई को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। यह यात्रा झांसी के ओरछा गेट बाहर स्थित लंगड़ा बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर सखी के हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डाक्टर संदीप सरावगी उपस्थित रहे। आयोजक मंडल द्वारा डाक्टर संदीप का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ की गयी। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित जनपद वासी सम्मिलित हुए कार्यक्रम में सबसे आगे महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा की अगुवाई कर रही थी। उसके पीछे डीजे ढोल पर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण नाचते झूमते यात्रा का अनुसरण कर रहे थे समय-समय पर जयकारों के साथ वातावरण गुंजायमान हो रहा था। सबसे पीछे बग्घियों पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज, कथा व

सी.एम.एस. की शिक्षिका सम्मानित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस लखनऊ की वरिष्ठ शिक्षिका डा. सुनीता पाण्डेय को टीचिंग-लर्निंग में सृजनात्मकता व नवीनता के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु ‘एजुप्रिन्योरशिप अवार्ड-2024’ से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बोट कम्पनी के सी.ई.ओ. श्री अमन गुप्ता ने डा. सुनीता पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। डा. सुनीता पाण्डेय ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए शिक्षण पद्धति में नवीनता को अपनाया है और टीचिंग-लर्निंग हेतु सकारात्मक वातावरण बनाने में महती भूमिका निभाई है। श्री खन्ना ने बताया कि यह सम्मान शैक्षिक प्रक्रिया में उत्कृष्टता एवं नवीनता के उनके प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु डा. सुनीता पाण्डेय को हार्दिक बधाई दी है।सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊ

न्याय की उम्मीद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पीड़िता पहुंची

चित्र
- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी पीडिता शकुंतला पत्नी राम लखन निवासी ग्राम लावन थाना समथार जिला झांसी रहने वाली को जब कहीं नहीं मिला न्याय तो पीड़िता पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां पड़ोस में रहने वाला कमलेश बुरी नजर रखता था जिसके चलते आए दिन पीड़िता से छेड़खानी करता था।  घटना 7 जुलाई की है पीड़िता अपना खेत से काम करते हुए घर आ रही थी तो अचानक से कमलेश राम पुत्र कैलाश छोटू पुत्र कैलाश मोतीलाल पुत्र कमलेश अचानक से मारपीट करने लगे और जबरदस्ती करने लगे जिसके चिल्लाने से मेरे पति व देवरा उन्हें भी उन लोगों ने तमंचा कुल्हाड़ी बट लाठी डंडों से मारपीट कर दी, जिससे मेरा देवर गंभीर रूप से घायल है और मेडिकल कालेज में भर्ती है पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को फोन किया जिससे घायल लोगों को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेज दिया।  

प्रियंका साहू निर्विरोध निर्वाचित

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी  नगर निगम के महारानी लक्ष्मी बाई सभागार में उपसभापति पद का चुनाव निर्वाचन अधिकारियों के बीच संपन्न कराया गया जहां समय अनुसार चुनावी प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद निर्विरोध उपसभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रियंका साहू निर्वाचित हुई। इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य सदर विधायक रवि शर्मा एवं विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी विधायक रवि शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार सहित भारतीय जनता पार्टी की समस्त पार्षदों ने निर्वाचित हुई।  प्रियंका साहू को बधाई दी नगर निगम में उपसभापति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी जिसमें कुछ नाम कार्यकारिणी सदस्यों के आ रहे थे और इन नाम को लेकर चर्चाओं का विषय बनता जा रहा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अचानक निर्णय लेते हुए नारी सम्मान को सम्मानित करते हुए प्रियंका साहू को उपसभापति पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया जिस पर भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों ने सहमति जताई विपक्ष पार्टी के सदस्यों ने भी उपसभापति चुनाव को लेकर