प्रियंका साहू निर्विरोध निर्वाचित

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी 

नगर निगम के महारानी लक्ष्मी बाई सभागार में उपसभापति पद का चुनाव निर्वाचन अधिकारियों के बीच संपन्न कराया गया जहां समय अनुसार चुनावी प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद निर्विरोध उपसभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रियंका साहू निर्वाचित हुई। इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य सदर विधायक रवि शर्मा एवं विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी विधायक रवि शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार सहित भारतीय जनता पार्टी की समस्त पार्षदों ने निर्वाचित हुई। 

प्रियंका साहू को बधाई दी नगर निगम में उपसभापति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी जिसमें कुछ नाम कार्यकारिणी सदस्यों के आ रहे थे और इन नाम को लेकर चर्चाओं का विषय बनता जा रहा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अचानक निर्णय लेते हुए नारी सम्मान को सम्मानित करते हुए प्रियंका साहू को उपसभापति पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया जिस पर भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों ने सहमति जताई विपक्ष पार्टी के सदस्यों ने भी उपसभापति चुनाव को लेकर एक निर्णायक स्थिति बनाते हुए आप पार्टी के आशीष रैकवार को प्रत्याशी बनाते हुए पर नामांकन पत्र दाखिल कराया लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन का समय वापसी की प्रक्रिया में विपक्षी दल के प्रत्याशी में पर्चा वापस ले लिया जिससे भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका साहू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया नगर निगम में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी संपूर्ण चुनाव के दौरान हो चुकी थी लेकिन इस कार्यकारिणी में एक उपसभापति चुना जाता है और यह प्रक्रिया संपूर्ण रूप से आज पूरी कर दी गई भारतीय जनता पार्टी ने ने सातवीं बार उपसभापति पद पर विजय हासिल की है और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का पचम लहराया देखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच बार पुरूष प्रत्याशी बनाकर उपसभापति निर्विरोध बनाए हैं और इस बार 2023 एवं 24 में महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया और निर्विरोध निर्वाचित घोषित कराया भारतीय जनता पार्टी के खेमे में इस बार कई दिग्गज कार्यकारिणी सदस्य उम्मीद लगाए बैठे थे कि उन्हें उपसभापति पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं भारतीय जनता पार्टी के एक नेताओं ने आपकी मंथन के बाद यह कह दिया इस बार भी उपसभापति पद पर महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया जाए उनकी सफलता से फिलहाल विपक्ष दल के प्रत्याशी ने भी महिला सम्मान सर्वोपरि की बात कहते हुए अपना पर्चा वापस ले लिया इस प्रक्रिया पर महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती और भारतीय जनता पार्टी में ईमानदार एवं लगनशील कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि जिसको देखते हुए हमारे वरिष्ठ नेताओं ने यह निर्णय लिया की कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका साहू को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया जाए और हमारे सभी सांसदों ने सहमति जताते हुए निर्विरोध विजय हासिल कराई हम सब मिलकर शहर का विकास करेंगे हम सब का उद्देश्य है। दौरान दौरान पूर्व उपसभापति सुशील दुबे, सुनील नेनवानी, भरत सेन बंटी राजा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी, आशीष रैकवार, विकास खत्री, महेश गौतम, कन्हैया कपूर, उमेश जोशी, लखन कुशवाहा, संजीव गुप्ता, अरविंद खटीक सहित अन्य पाषर्दगढ़ मौजूद रहे।




 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार