आओ अपनी भूल सुधारे, पर्यावरण का रूप निखारे: उमा दीदी

ब्रह्माकुमारीज द्वारा कल्पतरू, एक पेड़ धरती माँ के नाम विषय   पर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ कार्यक्रम  

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी 

झांसी जनपद के बरूआ सागर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा बरूआसागर द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर तुलसी, मीठी नीम, गुड़हल, चंपा, सेजना, पीपल, ऐलोवरा  इत्यादि अनेकानेक पेड़-पौधे लगाकर वातावरण को वनों को संरक्षित करने का संकल्प किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में वातावरण को शक्तिशाली बनाने के लिए आधे घंटे ध्यान मेडिटेशन कर नियमित मुरली सुनाई गई। 

इसी बीच बरूआसागर केंद्र प्रभारी उमा दीदी ने कहा, वन, पेड़  पौधे, जल इनके सामंजस्य के बिना जीवन असंभव है, हम सभी को जितना  हो सके, प्रकृति  से जुड़े रहना चाहिए। तो आइये  हम एक पेड़ धरती माँ के नाम कर उसकी पालन करने का संकल्प लेते हैं। आओ हम सब पेड़ लगाये, धरती को स्वर्ग  बनाये। साथ ही सभी को जल बचाने, स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देकर, आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम में बीके आरती, संगीता अग्रवाल, बंधु साहू, प्रकाश साहू, संजीव नायारन, हरनारायण साहू, लक्ष्मी प्रसाद भाई,  सियाराम, मदन भाई, झा, सत्यनारायण राय, किरण मम्मी,देवीकी राय, रत्ना साहू, सुनीता सेन, रामकली राय, जमुना, सुशीला, सावित्री, कलावती राय, जमुना, शीला साहू, अनेकानेक नगर के गणमान्य भाई-बहने सम्मिलित रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार