धर्मेंद्र कुशवाह को झांसी का जिलाध्यक्ष बनाया गया

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी 

अखिल भारतीय कुशवाह महासभा, झांसी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे सर्वसम्मति से समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाह को झांसी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। झांसी के स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के झांसी जिलाध्यक्ष का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए एक बैठक समाज की आयोजित की गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा का जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह को चुना गया। धर्मेंद्र कुशवाह के जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के सभी लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने धर्मेंद्र कुशवाह का हार-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा, शहर अध्यक्ष बीरू कुशवाह और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह दोनों मिलकर समाज को जोड़ने और समाज की सेवा करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, अभी कुशवाह समाज की धर्मशाला की स्वर्ण जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यालय सचिव हर्ष वर्धन, बुंदेलखंड अध्यक्ष राकेश कुशवाह, महामंत्री वीरेंद्र कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्यादीन कुशवाह, पूर्व महामंत्री घनश्याम कुशवाह आदि उपस्थित रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार