अक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी किया

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर अक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने का प्रयास किया। भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी पुतला नही जला पाए। पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृव में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महानगर के प्रमुख चैराहा इलाईट पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी पुतला नही जला पाए। पुतला हाथ में लेकर भाग रहे कांग्रेसियों का पीछा करते हुए पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। इसके बाद सभी कांग्रेसी चैराहे पर वापस आए और अनुराग ठाकुर भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जाति को लेकर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के प्रति कांग्रेस पार्टी अभद्र भाषा और उनका अपमान नही सहेगी। अगर भविष्य में दोबारा ऐसी अभद्रता की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान मनीराम कुशवाह, राहुल रिछारिया, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार