चिंताए परमात्मा पर छोड़ दे और श्रेष्ठ कर्म कर अपने का सुधार करें: उमा दीदी

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कैदियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, कैदियों को बाँधा रक्षासूत्र

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी

जनपद झांसी के बरूआसागर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने निवाड़ी कारागार में कैदियो भाई सहित समस्त स्टाफ को बांधा गया रक्षासूत्र स्वयं का परिवर्तन करने का दिलाया संकल्प जेल मे छाया खुशी का माहौल। इसी बीच बरूआसागर केंद्र प्रभारी बी.के. उमा दीदी ने कहा, खुशी जैसी खुराक नहीं और चिंता जैसा रोग नहीं। कोई भी कार्य खुशी से करो तो सफलता जरूर मिलती हैं। जीवन की सारी चिंताए परमात्मा पर छोड़ दे और श्रेष्ठ कर्म कर अपने का सुधार करें। बदला ना ले किसी से स्वयं को बदल कर दिखाना हैं। सभी लोग ये संकल्प करे, तो सजाओ से जल्दी मुक्त हो जायेंगे।  बी.के. रचना दीदी ने कहा आत्मचिंतन से ही होगा परमात्म दर्शन उन्होंने कहा पत्ते-पत्ते को सींचने से फूल कब खिलता नहीं आत्मा के ज्ञान बिन परमात्मा कभी मिलते नही। इस समय परमात्मा हमारी सदगति करने आये वो हमें सही मार्ग दर्शन देकर जीवन जीने की कला सिखाते है। एवं कर्मो की गहन गति समझाते हैं। 

हमेशा सबके लिए शुभ भावना रखे, दुआएँ दे, और दुआएं ले, यही सच्ची पूँजी है। जो हमारे साथ जाती है। कार्यक्रम की शुरूआत प्रभु स्मृति से भजन गाकर की गयी। अंत मे सभी को मियुजिकल् एक्सरसाईज कराई एवं रक्षा सूत्र बांधकर मुख मीठा कराया एवं साहित्य वितरण किया गया। कार्यक्रम मे बी.के. मोहनी, बी.के. प्रिंसि दीदी, सियाराम भाई, संजीव भाई, लक्ष्मी प्रसाद भाई, आरती बहिन सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार