पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल

- विष्णु प्रजापति छायाकर झांसी

जनपद झांसी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना रक्सा एवं स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बाजना तिराहे पर चेकिंग शुरू की गयी। समय करीब 19.55 बजे एक बाइक (पैशन प्रो) से 3 बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो वे भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करके बदमाशों के घेर लिया गया। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें थाना रक्सा की मोबाइल वाहन का साइड मिरर टूट गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर बदमाश इम्मू उर्फ इमरान उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर 2 साथी बदमाश जंगल की तरफ भागने में सफल रहे।

घायल को उपचार हेतु मेडिकल कालेज झांसी भेज दिया गया है। गिरफ्तार इम्मू उर्फ इमरान उपरोक्त शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में डकैती, लूट तथा रंगदारी जैसी विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब 20 अभियोग पंजीकृत हैं। पूछताछ से ये भी जानकारी हुई कि बदमाशों द्वारा डबरा (मध्य प्रदेश) के किसी सोनार के यहाँ लूट करने वाले थे, जिसमें इन्हें करीब 50 लाख रूपए तक की ज्वैलरी मिलने की संभावना थी। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त सामग्री बरामद हुई है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार