झांकियां के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई

बाजे-गाजे के साथ भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकियां कस्बे में निकली, भजन-कीर्तन की रही धूम, मटका फोड़ने का कार्यक्रम भी हुआ संपन्न

- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र

जनपद सोनभद्र के दुद्धी बाजे-गाजे के साथ भगवान श्री कृष्णा मनोरम झांकियां कस्बे में बड़े ही धूमधाम से निकल गई। भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के द्वारा हरि भजन कृष्ण भगवान के जयकारे के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। कृष्ण भक्त नाचते गाते हरि भजन करते देखे गए। नगर में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न तरह के मनोरम झांकियां पूरे साथ सजा के साथ निकल गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नगर में शाम को करीब 5 बजे भगवान श्री कृष्ण की झांकियां निकली जो देखने लायक थी। झांकियां के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई। भगवान श्री कृष्ण की झांकियां नगर से निकली जो स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब के मैदान पर एकत्रित हुए। वहां पर बड़ी संख्या में नर-नारियों की भीड़ एकत्र रहे। टाउन क्लब मैदान और संकट मोचन मंदिर पर मटका फोड़ने का कार्यक्रम भी युवाओं के द्वारा किया गया जो देखने योग्य था। भगवान श्री कृष्ण के झांकी के साथ कृष्ण भक्त नाचते गाते रहे। टाउन क्लब मैदान से भगवान श्री कृष्ण की झांकी निकली जो नगर के प्रमुख मार्ग होता हुआ जेबी कंपनी पहुंचा वहां से वापस होते हुए तहसील परिसर होते हुए कोतवाली मस्जिद से होते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। पूरे कार्यक्रम का आयोजन जय बजरंग अखाड़ा समिति के अलावा दुर्गा पूजा और अन्य पूजा समितियां के द्वारा आयोजित किया गया था। जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल, श्रवण सिंह गोड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रहरि, अविनाश गुप्ता, राजेश जायसवाल, गोरख अग्रहरि, संदीप गुप्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं भक्त जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस पीएसी के जवान चल रहे थे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार