सुधा सिंह झांसी की नई पुलिस कप्तान बनीं

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी एस.एस.पी. सहित 17 पुलिस अफसरों के तबादलों की सूची जारी कर दी। पीएसी गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी की सेना नायक सुधा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए झांसी का एस.एस.पी. बनाया गया है। झांसी के वर्तमान एसएसपी राजेश एस को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा औरैया की एसपी चारू निगम को हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेना नायक बनाया गया है। उनकी जगह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डी.सी.पी. अभिजीत आर शंकर को कप्तान बनाया गया है। एसपी सोनभद्र यशवीर सिंह को रायबरेली और एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीना को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। उनके स्थान पर दीपक भूकर को उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी रायबरेली अभिषेक कुमार अग्रवाल को आगरा पुलिस कमिश्नरेट, एसपी संभल कुलदीप सिंह गुनावत प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट, कृष्ण कुमार को संभल एसपी बनाया गया है जबकि पी. बंसल को महोबा में एसपी बनाया गया है। इसी के साथ अभिनव त्यागी एएसपी गोरखपुर, अमृत जैन को एएसपी अलीगढ़ बनाया गया है। इसके अलावा आईजी अलीगढ़ शलभ माथुर को आईजी स्थापना और प्रभाकर चैधरी को आईजी अलीगढ़ बनाया गया है।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार