विधुत विभाग की ठठरी अर्थी यात्रा निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी

जनपद झांसी के बरूआसागर में बिजली की ध्वस्त व्यवस्था से परेशान होकर दुखी लोगों ने विधुत विभाग की ठठरी अर्थी यात्रा निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह मामला बरूआसागर इलाके का है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग की ध्वस्त व्यवस्था से पूरा इलाका परेशान है, व्यापारियों का व्यापार नही हो पा रहा है। यह परशानी बरूआसागर से आ रही है, जहा पिछले कई दिनों से ध्वस्त विधुत आपूर्ति से आक्रोशित हुए लोगों द्वारा विधुत विभाग की ठठरी यात्रा मातम धुन के साथ नगर में निकाली गई, नगरवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा, नगर की विधुत आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है, प्रतिदिन विधुत फाल्ट के नाम घंटो की अघोषित कटौती से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। ठठरी यात्रा की अगुवाई करते हुए हिंदूवादी नेता मनोज शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में नगर के चैक बाजार से विधुत विभाग के मुख्य अभियंता की शव यात्रा निकाली गई, आरोप लगाते हुए कहा, नगर की विधुत आपूर्ति आए दिन फाल्ट में हो जाती है, घंटो लाइन सही ना होने के साथ आए दिन केविल में आग लगना आम बात हो गई है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से लोगों ने बिजुरिया के दर्शन तक नही कर पाए हैं, लोगो में भारी आक्रोश बना हुआ है।

इस मौके पर मनोज शर्मा जिला प्रमुख सक्सेना झांसी के नेतृत्व में निकाली गई। व्यापारी और नगर की जनता साथ रही धनवीर सरदार प्रजापति कुलदीप, रंजीत ठाकुर, राहुल साहू, पुष्पेंद्र झा, रानू जोशी, भानु शर्मा, नगर की सैकड़ो नागरिक समाजसेवी पत्रकारगढ़ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार