महा रविवार के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया

- विशेष संवाददाता  

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाद्रपद माह के महा रविवार के अवसर पर निकट आयकर भवन, हजरतगंज लखनऊ में पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस ाण्डारे का आयोजन नागेन्द्र सिंह चैहान, पार्षद हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड, नगर निगम लखनऊ ने किया।

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले रविवार को महा रविवार कहा जाता है। इस दिन का बहुत महत्व होता है, इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन, और समृद्धि में वृद्धि होती है।

भादो के महीने में रविवार को सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का अधिपति माना जाता है, इसी महीने में भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं, इसलिए इस पूरे महीने रविवार के दिन भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

भण्डारे में कन्हैया मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, संजीव कुमार (बब्लू), संजय आर्य, बी.बी. सिंह, मुकेश, विशाल, संदीप शर्मा, सोनू गुप्ता, नीरज जी, सुनील अग्रवाल, सनी, मयंक, देवांश, अखिलेश, बेचू, मोनू सहित क्षेत्रिय जनता के साथ हजारों लोगों भण्डारे का का प्रसाद ग्रहण किया।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार