सोनभद्र में हाइवा और टेंपो में टक्कर से दो की मौत, चार घायल

दुद्धी-विंढ़मगंज मार्ग, सोनभद्र पर बड़ा हादसा, हाइवा और टेंपो में जोरदार टक्कर, दो की मौत, चार घायल, एक रेफर

- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र

जनपद सोनभद्र दुद्धी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में  शाम लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक आटो (टेंपो) में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससें आटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि आटो पर सवार चार अन्य घायलों में एक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की शाम लगभग 4 बजे सवारियों से भरी एक टेंपो दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही थी कि दुद्धी से लगभग 5 किमी की दूरी पर पोलवा गांव में तेज रफ्तार हाइवा से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे आटो पर सवार संजय शर्मा 40 पुत्र स्व. श्री प्रसाद शर्मा निवासी महुली, मीना देवी 34 पत्नी संजय शर्मा निवासी महुली, 12 वर्षीय आशा कुमारी पुत्री स्व. छोटे लाल निवासी घिवही, संगीता देवी 52 पत्नी रमेश चैधरी निवासी बिलासपुर, 6 वर्षीय रिशु कुमारी पुत्री संजय चैधरी निवासी बिश्रामपुर व रमेश चैधरी 55 पुत्र स्व. मुनिरका चैधरी निवासी बेलासपुर सभी घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु आनन-फानन में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया ,जहाँ मीना देवी व संगीता देवी को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही घायल संजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वही शेष अन्य घायलों का इलाज दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार