चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई गई

- विष्णु प्रजापति

जनपद झांसी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पूरे देश में जयंती मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल जिला झांसी के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा ने पूरी जिला कार्यकारणी के साथ सिंचाई विभाग बेतवा भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा उपस्थित रहे उन्होंने श्राद्धेय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चौधरी साहब के सादगी भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्धारा किसानों के हक में ले ला, कानून का वर्णन किया। इसके बाद सिंचाई विभाग बेतवा भवन प्रांगण में प्रतिमा के सामने रालोद कार्यकर्ताओं द्धारा एक बैठक कर श्राद्धेय चौधरी चरण सिंह जी द्धारा जनकल्याण एवं किसान भाइयों के लिये किये कार्यों को याद किया। उक्त बैठक में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा ने की जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय संगठन महासचिव बुंदेलखंड क्षेत्र मनोज बुधौलिया एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लियाकत अली उपस्थित रहे उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष रालोद बृजमोहन सिंह के सार्थक प्रयास से अतिथिगण के समक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद सिकंदर, आलोक गोस्वामी पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं आचार्य शिरोमणि सिंह राजपूत, प्रदेश प्रभारी आल इंडिया किसान यूनियन ने अपने साथियों सदरूल हसन, दीपेंद्र सिंह राजपूत, बृजपाल राजपूत, धीरज राजपूत संजय पाल, राज पंडित, विनीता, पुष्पा, मेघना खत्री, लक्ष्मी सैनी आदि दर्जनों लोगों को रालोद जी सदस्यता ग्रहण करायी। बैठक के बाद मदर टेरेसा दिव्यांग आश्रम में रालोद कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों को फल मिठाई बिस्कुट आदि का वितरण किया। 

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से अनिल त्रिपाठी, अंचल अरजरिया, बृजबाला श्रीवास्तव, सरदार कुलवंत सिंह खालसा, नेहा बहल, अनिता खरे, अनिल मौर्य, मयंक खत्री, विपिन सिद्धार्थ, पवन मिश्रा, राजेश कुमार नायक, सौरभ सिंह बुंदेला, विश्वजीत सिंह, सरदार विजय सिंह, शुभम जैन, जितेन्द्र बागवार, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र गोला, रंजीत रायकवार, हैरान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित भार्गव ने किया एवं अंत में सचेन्द्र सिंह सोनू ने सभी का आभार व्यक्त किया।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!