शिक्षा में उद्यमिता, नवाचार शोध के माध्यम से शिक्षक और छात्र राष्ट्र के विकास में सहयोग दे: प्रो मुकेश पाण्डेय
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
- राजेन्द्र कुमार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने झंडारोहण किया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा, लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण उत्सव गणतंत्र दिवस है। शिक्षा जीवन का उद्देश्य नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षिक, सामाजिक और पर्यावरणीय उपलब्धियों को भी साझा किया। उन्होंने कहा, इस वर्ष नेक ए प्लस प्लस की उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। हमारा प्रयास पूर्व की उपलब्धियां को पीछे छोड़ते हुए और बेहतर करने की तरफ केंद्रित होना चाहिए। शिक्षा में उद्यमिता नवाचार शोध आदि के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र राष्ट्र के विकास में सहयोग दे सकते हैं। स्वागत भाषण में कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कुलसचिव ने बताया कि भारत गणराज्य 76वां गणतंत्र दिवस स्वर्णिम भारत विरासत और विकास की थीम पर मना रहा है है। ये थीम देश की विरासत को संभालते हुए भारत की प्रगति की यात्रा को दर्शाती है।
इसके बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, एक भारत-श्रेष्ठ भारत टीम और विश्वविद्यालय की अन्य सुरक्षा टुकड़ियों ने कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय को गार्ड आफ आनर दिया। कुलपति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुनील काबिया, अकादमी संकायाध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह, इंजीनियरिंग संकायाध्यक्ष प्रो. एमएम सिंह, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आरके सैनी कामर्स संकायाध्यक्ष प्रो. देवेश निगम, कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मुन्ना तिवारी, प्रा.े डीके भट्ट के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारीकरण शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे। संचालन डा. अनुपम व्यास ने किया। इस अवसर पर श्री अन्न से निर्मित लड्डू सभी को प्रदान किए गए। वर्षभर छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियां के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।