गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस झाँकी को पुरस्कार
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस एवं राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस), लखनऊ की छात्र टीमों को गणतन्त्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन हेतु दो प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्र टीम को ‘स्वच्छता की ज्योति जागी रे’ समूह नृत्य के लिए जबकि सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्र टीम को ‘सौगन्ध मुझे इस मिट्टी की देश नहीं झुकने देंगे’ ड्रिल के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित सी.एम.एस. झाँकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। आज रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सी.एम.एस. छात्र टीमों व सी.एम.एस. झाँकी को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शन के उपरान्त सी.एम.एस. झाँकी इन दिनों सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के प्रांगण में सभी के अवलोकनार्थ रखी गई है, जहाँ 28 जनवरी से 3 फरवरी तक झाँकी मेला चल रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लक्ष्य प्रत्येक छात्र का नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक उत्थान ...